Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकारी स्कूलों में पढ़ाई में पिछड़े बच्चों को मिलेगी रफ्तार, निपुण हरियाणा मिशन के तहत शुरू होगा 'जीरो पीरियड'

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 11:27 AM (IST)

    रोहतक में निपुण हरियाणा मिशन के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने जीरो पीरियड शुरू करने का फैसला किया है। कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिसमें रेमेडियल क्लासेज के माध्यम से पिछली कक्षा की कमियों को दूर किया जाएगा। हर शुक्रवार को क्लास टेस्ट होगा और गतिविधियां ऐप पर अपडेट होंगी।

    Hero Image
    सरकारी स्कूलों में पढ़ाई में पिछड़े बच्चों को मिलेगी रफ्तार (File Photo)

    प्रियंका देशवाल, रोहतक। निपुण हरियाणा मिशन के तहत सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई में पिछड़ गए बच्चों को गति देने के लिए एक नया कदम उठाया गया है।

    शिक्षा विभाग ने प्राथमिक कक्षाओं के लिए ‘जीरो पीरियड’ लागू करने का निर्णय लिया है, इसमें विशेष रूप से कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों पर फोकस किया जाएगा। इस दौरान रेमेडियल क्लासेज के माध्यम से बच्चों की पिछली कक्षा की कमजोरियों को दूर किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके तहत सभी प्राथमिक कक्षाओं में कक्षा तत्परता कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों की पिछली कक्षा की दक्षताओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा।

    हर शुक्रवार को शिक्षकों को क्लास टेस्ट लेना होगा और सप्ताहभर की गतिविधियां निपुण हरियाणा ऐप पर अपडेट करनी होंगी। विभागीय स्तर पर इसकी निगरानी भी की जाएगी। शिक्षा विभाग ने प्रत्येक छात्र को वर्कबुक और प्रत्येक शिक्षक को टीचर लर्निंग मटेरियल उपलब्ध कराया है।

    रोजाना अलग-अलग विषय के अनुसार बच्चों को मौखिक भाषा विकास, लेखन, पहाड़े, जोड़-घटा, भाग, गुणा और हिंदी-अंग्रेजी के सामान्य शब्द सिखाए जाएंगे।

    मौखिक भाषा और लेखन पर विशेष ध्यान

    निपुण हरियाणा का मुख्य लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चा निर्धारित कक्षा के अनुरूप पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ में दक्ष हो। बच्चों में 45 से 60 शब्द प्रति मिनट पढ़ने की क्षमता विकसित करने, तीन-चार वाक्यों वाले पैराग्राफ पढ़कर उत्तर देने और सरल वाक्यों की समझ पर काम किया जा रहा है। जिला एफएलएन कोआर्डिनेटर रूपांशी हुड्डा ने बताया कि जिले के 211 प्राथमिक स्कूलों में तीसरी तक के छात्र कार्यक्रम के तहत पढ़ाई कर रहे हैं।