पोषण अभियान को बनाना होगा जन आंदोलन : डीसी
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि पोषण अभियान एक सरकारी कार्यक्रम न होकर एक जन आंदोलन है और इसमें जन-जन की भागीदारी वांछित है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा 21 मार्च से 4 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, रोहतक: उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि पोषण अभियान एक सरकारी कार्यक्रम न होकर एक जन आंदोलन है और इसमें जन-जन की भागीदारी वांछित है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा 21 मार्च से 4 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।
कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है और इसके बिना जीवन अधूरा है। पोषण पखवाड़ा के तहत 21 से 27 मार्च तक बच्चों के विकास एवं स्वास्थ्य की जांच व निगरानी की जाएगी। 28 व 29 मार्च को जल प्रबंधन को लेकर पोषण पखवाड़ा के तहत कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 30 मार्च से एक अप्रैल तक एनीमिया पर वार्तालाप, जांच व उपचार के कार्य किए जाएंगे। इसी प्रकार से दो से चार अप्रैल तक स्वस्थ मां व बच्चे के लिए पारंपरिक व्यंजन पर फोकस किया जाएगा।
कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि मुख्य रूप से पोषण अभियान महिलाएं, धात्री महिलाएं तथा नवजात शिशु किशोरियां व बच्चों के लिए है। बच्च्चों को पौष्टिकीकृत दूध और तेल तथा आयोडीन युक्त नमक खिलाएं। आइएफए और विटामिन-ए की निर्धारित खुराक दिलवाएं। पेट के कीड़ों से बचने के लिए 12 से 24 महीने के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली तथा 24 से 59 महीने के बच्चे को एक गोली साल में दो बार आंगनवाड़ी केंद्र पर दिलवाएं। आंगनवाड़ी केन्द्र पर नियमित रूप से लेकर जाएं तथा उसका वजन अवश्य करवाएं। बौद्धिक विकास के लिए पौष्टिक आहार उसकी उम्र के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम या डाक्टर द्वारा बतायी गयी मात्रा के अनुसार दें। पांच साल की उम्र तक सूची अनुसार सभी टीके नियमित रूप से जरूर लगवाएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।