उत्तर भारत में 'जहरीली' हुई हवा, 426 AQI के साथ सबसे प्रदूषित शहर बना हरियाणा का रोहतक
देश में उत्तर भारत के शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं। हरियाणा का रोहतक शहर 426 एक्यूआई के साथ सबसे ऊपर है, जिससे यह गंभीर श्रेणी में आ गया है। लगातार हवा खराब होने से बुजुर्गों और बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। हरियाणा के शहरों में सुबह के समय धुंध छाई रही, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के शहरों की हवा सबसे ज्यादा खराब है।

243 शहरों में से हरियाणा के रोहतक की हवा वीरवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, हिसार। देश में उत्तर भारत के शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित है। इसमें 243 शहरों में से हरियाणा के रोहतक की हवा वीरवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।
यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 426 सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा धारूहेड़ा का एक्यूआइ भी 406 दर्ज किया गया। लगातार हवा खराब होने से सांस के मरीजों के साथ बुजुर्ग व बच्चों के लिए यह खतरनाक साबित हो रही है।
हालात यह है कि हरियाणा के हर शहर में सुबह के समय स्माग छाया रहा। हिसार का एक्यूआइ सुबह आठ बजे 538 तक पहुंच गया था। वहीं तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। नारनौल में रात ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ जारी एक्यूआइ के आंकड़े काफी डराने वाले हैं। हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के शहरों की हवा सबसे ज्यादा खराब होने से यहां पर स्माग का चैंबर बन गया है। रोहतक में जहां सबसे ज्यादा हवा खराब रही।
वहीं दिल्ली का एक्यूआइ 373 दर्ज किया गया। वीरवार को हरियाणा के शहरों में सुबह से ही स्माग छाया हुआ था। हालात यह थे आंखें जल रही थी तो सांस लेने में लोगों को दिक्कत हुई। इतना स्माग एक दिन में 10 से ज्यादा सीगरेट पीने के बराबर है।
प्रदेश में वीरवार को हर शहर का एक्यूआइ 300 पार रहा। शहरों में पूरा दिन स्माग छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप खिली लेकिन आम आदमी स्माग के चलते परेशान रहा। दीवाली के बाद से स्माग तेजी से बढ़ रहा है। एक्यूआइ भी तेजी से बढ़ने से आने वाले दिनों में हालात खराब हो सकते हैं।
जिला एक्यूआइ 
रोहतक
426
धारूहेड़ा 
406
चरखी दादरी
392
जींद 
347
बहादुरगढ़
344
सोनीपत
330
बल्लबगढ़ 320
पानीपत
283
मानेसर
280
गुरुग्राम 
248
भिवानी
264
कैथल
200
कुरुक्षेत्र
198
फरीदाबाद
166
पंचकूला
165
नारनौल
157
बाक्स..
यह रहा तापमान 
जिला
न्यूनतम
अधिकतम
अंबाला
19.4
32.3
फरीदाबाद
20.2
25.9
गुरुग्राम 
19.5
26
हिसार
16.5
31.3
करनाल
18.6
30.6
कुरुक्षेत्र
19.2
29.8
नारनौल
15
27.2
पानीपत
19.2
29.9
रोहतक
20
28.5

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।