Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11 वर्षीय सतनाम की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, दिलजीत दोसांझ के साथ दिखेंगे

    Updated: Sun, 09 Nov 2025 03:07 PM (IST)

    11 साल के सतनाम बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। वे प्रसिद्ध अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगे। सतनाम के लिए यह एक बड़ा अवसर है, और उनके करियर में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में अधिक जानकारी का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

    Hero Image

    सतनाम की बालीवुड में एंट्री, दिलजीत दोसांझ के साथ आएंगे नजर।

    डीडी गोयल, डबवाली। नाम सतनाम, उम्र 11 साल। डबवाली के गांव नीलांवाली का रहने वाला यह बाल एथलीट जल्द बालीवुड में नजर आएगा। फिल्म में सतनाम का किरदार बेहद खास होने जा रहा है। वे सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के छोटे भाई का रोल निभाएगा। सतनाम उम्दा एथलीट है।

    सतनाम की बात करें तो वह पिछले करीब पांच वर्षों से अपने पिता सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर घर पर ही देसी तरीके से खुद को मजबूत बना रहा है। उसके पिता बताते हैं कि चार साल तक लगातार बेट ने बहुत मेहनत की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई प्रतियोगिताएं जीती हैं, उसमें 13 किलोमीटर रनिंग, बाक्सिंग, 100 मीटर रनिंग शामिल है। लगातार प्रैक्टिस से अब सतनाम इतना मजबूत हो गया है कि वह 100 पुशअप, 200 स्पाट जंप और 400 स्क्वाट तक कर लेता है। लोगों ने उनकी मेहनत को बहुत पसंद किया। पिता का दावा है कि इंटरनेट मीडिया में उसकी वीडियोज मिलियन व्यूज़ तक पहुंचीं है।

    पालीवुड में काम कर चुका सतनाम

    कुछ समय पहले सतनाम को सतिंदर सरताज की पंजाबी मूवी होशियार सिंह में काम करने का मौका मिला था। जिसमें लेखक जगदीप वडिंग ने उनकी मेहनत देखकर खुद उसे काल किया और मूवी में एथलीट का रोल दिया था।

    इसके बाद सतनाम के कामयाबी के रास्ते खुलते गए। पंजाब के बड़े इन्फ्लुएंसर पिंका जर्ग और सुख जोहल ने भी सतनाम की मेहनत की तारीफ़ की है। अब सतनाम जल्द ही बालीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक इम्तियाज़ अली, वेदांग रैना और दिलजीत दोसांझ के साथ एक हिंदी फिल्म में प्रमुख किरदार निभा रहा है।

    दादा को देखकर शुरू की मेहनत

    सुरेंद्र सिंह के अनुसार मेहनत और कोशिश इंसान को हर वह मंजिल देती है, जो वह चाहता है। सतनाम ने यह मेहनत अपने दादा सूबा सिंह को देखकर शुरू की थी। सरदार सूबा सिंह एक छोटे किसान हैं और बहुत मेहनती व्यक्ति हैं। उन्हें देखकर ही सतनाम में मेहनत करने की प्रेरणा आई। सतनाम डबवाली के एक निजी स्कूल का छात्र है।