Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन चौटाला ने दिया विवादित बयान, अपने चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला को बताया हरियाणा की राखी सावंत

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 10:23 PM (IST)

    रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने अपने चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला पर तंज कसते हुए उन्हें हरियाणा की राखी सावंत बताया। अर्जुन ने कहा कि वे दिग्विजय का फोन नहीं उठाएंगे चाहे वह कितनी भी बार करें। उन्होंने यह भी कहा कि दिग्विजय कुछ भी कह सकते हैं क्योंकि वे राखी सावंत हैं।

    Hero Image
    अर्जुन चौटाला ने दिग्विजय को बताया हरियाणा की राखी सांवत।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने ग्रामीण एरिया के दौरे के दौरान चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला को हरियाणा की राखी सावंत कहकर तंज कसा है। अर्जुन ने कहा कि मैं दिग्विजय का फोन उठाऊं कोनी।

    चाहे वह 40 बार कर लें, कुछ भी हो जाए। वह जो कहे, कहता रहे, वह तो हरियाणा की राखी सांवत है, वह कुछ भी कह सकता है। बाकी किसी भी व्यक्ति को कोई काम है तो किसी के लिए कोई मनाही नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि कुछ दिनों पहले जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने रानियां विधानसभा क्षेत्र के लोगों के काम ना होने का आरोप लगाया था और कहा कि विधायक अर्जुन चौटाला उनका फोन नहीं उठाते। उन्होंने अर्जुन को फोन उठाने की नसीहत दी थी।

    जिसके बाद अर्जुन चौटाला ने उसे जवाब दिया। अर्जुन चौटाला ने अपने दादा रणजीत चौटाला के पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि भाजपा ने उन्हें निकाल दिया। अब पार्टी में वापस जा नहीं सकते।

    इसलिए पार्टी बनाने की फिराक में है ताकि पहले पार्टी बना लो, बाद में विलय कर लो। मेरे से लिखकर ले लो। यदि पार्टी बनती है तो भाजपा में ही विलय होगी।