Trending

    सिरसा में एपस्टीन फाइल्स की जांच के लिए कैंडल मार्च, महिला कांग्रेस ने की सरकार से संबंधित नेताओं के नाम सार्वजनिक करने की मांग

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 02:16 PM (IST)

    सिरसा में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में एपस्टीन फाइल्स की जांच की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। महिलाओं ने फाइल्स में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने मांगी भारतीय नेताओं की भूमिका की जांच (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सिरसा। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में रविवार को एपस्टिन फाइल्स की जांच की मांग को लेकर महिला पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में महिलाओं ने एपस्टिन फाइल्स में शामिल भारतीय नेताओं की भूमिका की जांच की मांग की। महावीर कालोनी से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक निकाले गए इस कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने कहा कि इस फाइल में कुछ घिनौने कृत्य हैं जिसमें कुछ भारतीय राजनीति के दिग्गजों की भी भूमिका है।

    ऐसे में भारत सरकार को इस मामले में देशवासियों के समक्ष उन नेताओं की भूमिका भी स्पष्ट करनी चाहिए ताकि पारदर्शिता हो सके। इस कैंडल मार्च में कृष्णा फौगाट के अलावा कृष्णा भांभू, अंगूरी देवी वर्मा, पुष्पा नारंग, कमलेश संधु, सुमित्रा देवी, रानी देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, ओमवती व मधु आदि मौजूद थी।