ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक चालक बुजुर्ग की मौत
डबवाली-मलोट रोड पर आरयूबी में ई-रिक्शा की टक्कर से 60 वर्षीय अमरनाथ की मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे और डबवाली पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवा ...और पढ़ें
-1773338843894_m.webp)
ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक चालक बुजुर्ग की मौत। फाइल फोटो
संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे डबवाली-मलोट रोड पर स्थित आरयूबी (रेलवे अंडरब्रिज) में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान डबवाली के वार्ड नंबर 18 स्थित रविदास नगर की गली नंबर तीन निवासी 60 वर्षीय अमरनाथ के रुप में हुई है।
हादसे बाद कार्रवाई की बारी आई तो रेलवे तथा डबवाली पुलिस आमने-सामने हो गए। पीड़ितों को कभी रेलवे तो कभी डबवाली पुलिस के पास धक्के खाने पड़े। आखिरकार पार्षद भारत भूषण भारती ने एसपी निकिता खट्टर को मामले की जानकारी दी।
जिसके बाद गोल बाजार पुलिस मौका पर पहुंची। पता चला कि एरिया रेलवे पुलिस का है। रेलवे पुलिस ने कार्रवाई शुरु की, तब तक शाम हो गई। शव को डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस की लेटलतीफी के चलते शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
यह है मामला
रविदास नगर निवासी आटो चालक बंटी ने बताया कि वह सवारी लेकर मलोट साइड जाने के लिए आरयूबी पार कर रहा था। आरयूबी में एक बाइक चालक गिरा पड़ा था। जबकि मलोट साइड की ओर ई-रिक्शा भाग रही थी। उसने बाइक चालक को संभाला तो वह उसने उसे अमरनाथ के रुप में पहचान लिया।
उसके स्वजनों को सूचित किया। उसे आटो में बैठाकर उपचार के लिए मंडी किलियांवाली स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंटी के अनुसार आरयूबी में अंधेरा होने के कारण हादसा हुआ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।