भाजपा शासन में किसान मंदर सिंह ने बताया वित्तीय नुकसान , 25 फसलों पर MSP को लेकर भी बोले
इंडियन नेशनल लोकदल के मंदर सिंह सरां ने भाजपा सरकार पर किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की 24 फसलो ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर सिंह सरां ने राज्य सरकार की किसानों के प्रति अपनाई जा रही बेरूखी व उदासीनता की कड़ी आलोचना की है। जारी बयान में इनेलो पदाधिकारी मंदर सिंह ने कहा कि एक ओर भाजपा स्वयं को किसानों की हितैषी बताती है मगर धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है।
भाजपा जहां सार्वजनिक रूप से दावा करती है कि देश में किसानों की 24 फसलों को एमएसपी के आधार पर खरीदा जा रहा है, यह दावा तथ्यों से बिलकुल परे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता का प्रमाण इससे बढ़कर क्या दिया जा सकता है कि सरकार ने अभी तक नरमे की सरकारी खरीद भी शुरू नहीं की है।
नरमा खरीद का सरकारी रेट सात हजार रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है मगर खरीद छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक हो रही है। इसी प्रकार धान व बाजरे की भी मंडियों में यही स्थिति है जिससे किसान इस शासन में स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।