Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sirsa News: पत्नी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा पति ने की धोखाधड़ी, बैंक व इंश्योरेंस कंपनी को लगाया लाखों का चूना

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 10:15 PM (IST)

    सिरसा के गांव खारियां में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर इंश्योरेंस कंपनी और बैंक से धोखाधड़ी की। पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुखविंद्र सिंह पर आरोप है कि उसने हनुमानगढ़ के एक व्यक्ति के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया और मुआवजे की राशि हासिल की साथ ही लोन माफ करवाने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    पत्नी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा पति ने बैंक व इंश्योरेंस कंपनी से की धोखाधड़ी। प्रतीकात्मक फोटो

    संवाद सहयोगी, रानियां (सिरसा)। गांव खारियां में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर इंश्योरेंस कंपनी व बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्नी ने इसकी शिकायत रानियां पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही हे। जानकारी के मुताबिक गांव खारियां निवासी सुखविंद्र की अपनी पत्नी गीता के साथ अनबन चल रही है। गीता का आरोप है कि उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

    सुखविंद्र सिंह ने हनुमानगढ़ के किसी व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी पत्नी गीता का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। उस फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के सहारे सुखविंद्र ने लाइफ इंश्योरेस कंपनी से मुआवजा राशि प्राप्त कर ली।

    इसी के साथ ही दो बैंकों से गीता के नाम पर लिया हुआ लोन माफ करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। गीता का आरोप है कि मेरे पति सुखविंद्र सिंह ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बैंक व इंश्योरेंस कंपनी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है।

    इस मामले में रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया धोखाधड़ी से संबंधित यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।