Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Accident: सिरसा में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दो सगे भाईयों की मौत

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 01:43 PM (IST)

    सिरसा के पास एक सड़क हादसे में छतरियां गांव के दो भाइयों की मौत हो गई। वे रानियां में अपनी दुकान पर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। उदयभान विवाहित था और उसकी पत्नी गर्भवती है, जबकि मनजीत अविवाहित था। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, सिरसा/रानियां। गांव छतरियां के दो सगे भाईयों की वीरवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई बाइक पर रानियां में अपनी दुकान पर काम करने जा रहे थे। अचानक गांव धोत्तड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से घायलों को नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गांव छतरियां निवासी 32 वर्षीय उदयभान और उसके छोटा भाई 30 वर्षीय मनजीत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई रोजाना की तरह सुबह करीब नौ बजे बाइक पर रानियां स्थित अपनी हुड एवं सीट कवर की दुकान पर काम के लिए निकले थे।

    रास्ते में नियंत्रण खोने से हादसा हो गया। उदयभान की शादी को एक वर्ष हुआ था और एक दिन पूर्व ही उसकी विवाह वर्षगांठ थी। स्वजन के अनुसार उसकी पत्नी गर्भवती है, जबकि छोटा भाई मनजीत अविवाहित था। दोनों भाइयों की असामयिक मृत्यु की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।