Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey Asia Cup 2025: बचपन में टूट गई थी कलाई, अब टीम इंडिया के भरोसेमंद गोल स्कोरर बने अभिषेक नैन

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 11:33 AM (IST)

    स्टार हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन को एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। बचपन में चोट लगने के बावजूद उन्होंने कोच के प्रोत्साहन से वापसी की। अभिषेक ने दो साल पहले अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

    Hero Image
    अभिषेक नैन को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के लिए इनामी राशि का प्रतीकात्मक चेक देतीं हॉकी इंडिया की पदाधिकारी।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। ओलिंपिक के बाद अब एशिया हॉकी कप में जलवा बिखरने वाले स्टार खिलाड़ी अभिषेक नैन को प्लेयर आफ टूर्नामेंट से नवाजा गया है। अभिषेक की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब जामुन तोड़ते समय वह पेड़ से गिरक चोटिल हो गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसकी कलाई टूट गई थी और दीवार पर लगे शीशे के टुकड़ों से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। अधिक खून बह जाने से उसे अस्ताल में भर्ती करवाना पड़ा था। परिवार ने उसे भविष्य में हॉकी खेलने देने से उसे रोक दिया था और उसने भी हॉकी छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन उसके शिक्षक व कोच शमशेर दहिया ने उसे हॉकी नहीं छोड़ने के लिए प्रेरित किया।

    एक दिन वह था और आज के अभिषेक इंडिया टीम का भरोसेमंद गोल स्कोरर खिलाड़ी है। उसे विरोधी टीम की डी में जाकर आक्रामक हमलों के लिए जाना जाता है। एशिया कप टूर्नामेंट में छह गोल करने पर उसे खिताब से नवाजा गया है।

    परिवार में खुशी का माहौल

    मूलरूप से गांव भादी के रहने वाले अभिषेक नैन अपने पिता, मां व भाई-भाभी के साथ गोहाना रोड की कालोनी मयूर विहार गली नंबर 25 के रहते हैं। खिताब मिलने पर उसके घर में खुशी का माहौल है। अभिषेक विकट परिस्थितियों में टीम के लिए संकटमोचक साबित हो रहे हैं।

    पिछले कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में अभिषेक ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। अभिषेक को विरोधी टीम की डी में जाकर आक्रामक हमलों के लिए जाना जाता है। टीम के कप्तान का अभिषेक पर भरोसा बढ़ता ही जा रहा है, क्योंकि कई पेनल्टी शूटआउट में अभिषेक चुनौतियों पर खरे उतरे हैं। वह टीम में बतौर मिडफील्डर खेलते हैं।

    अटैकिंग हॉकी के लिए जाने जाते हैं अभिषेक

    अभिषेक अपनी अटैकिंग हॉकी के लिए जाने जाते हैं। टीम के कप्तान का अभिषेक पर भरोसा बढ़ता ही जा रहा है, क्योंकि कई बार अभिषेक संकटमोचक व बढ़त दिलाने वाले साबित हुए हैं। दो साल पहले ही अभिषेक ने फ्रांस के खिलाफ मैच से अंतरराष्ट्रीय हॉकी में डेब्यू किया था। इसके बाद अभिषेक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    ये हैं उपलब्धियां

    • 2022 में फ्रांस के खिलाफ मैच से अंतरराष्ट्रीय हाकी में किया था पर्दापण
    • 02 साल से बेस्ट फारवर्ड के खिताब पर किया हुआ कब्जा
    • 2022 के कामनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल
    • 2024 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल
    • पेरिस ओलिंपिक में ब्रांज मेडल
    • एशिया कप में गोल्ड मेडल
    • 72 लाख रुपये बोली लगी थी लीग मैचों के लिए अभिषेक की
    • कप्तान के बाद यह बोली किसी खिलाड़ी की सर्वाधिक थी