Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sonipat: प्रॉपर्टी डीलर पर लाठी-डंडों से हमला, नाक की हड्डी टूटी; पुलिस ने शुरू की जांच

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 12:44 PM (IST)

    सोनीपत के पटेल नगर में प्रॉपर्टी डीलर दिनेश पर लाठी-डंडों से हमला हुआ जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। दिनेश का योगेश से पुराना विवाद था। योगेश अपने साथियों के साथ क्रेटा और स्कॉर्पियो में आया और हमला कर दिया। दिनेश की पत्नी ने जब बचाने की कोशिश की तो उसे भी धक्का दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    हापुड़ में प्रॉपर्टी डीलर पर लाठी-डंडों से हमला।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत शहर के पटेल नगर में कारों में सवार होकर आए युवकों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में प्रॉपर्टी डीलर की नाक की हड्डी तोड़ दी। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिनेश का कहना है कि करीब 10-15 दिन पहले उसका योगेश से विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते योगेश अपने साथियों के साथ काले रंग की क्रेटा और स्कॉर्पियो गाड़ियों में आया और हमला कर दिया।

    इस हमले में दिनेश की नाक की हड्डी टूट गई और शरीर पर कई चोटें आईं। घटना से पहले योगेश मिट्टी का काम कराने की बात करने दिनेश के आफिस आया था। उस समय योगेश की उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। जिसकी रंजिश में अब हमला किया गया।

    यह भी पढ़ें- Sonipat: डेढ़ करोड़ के गबन में DDO का कर्मचारी गिरफ्तार, पुलिस की जांच में खुले गहरे राज

    दिनेश गाय के लिए दलिया लेकर घर से निकला था तभी योगेश और उसके साथी आ गए और मारपीट शुरू कर दी। बीच में बचाने आई दिनेश की पत्नी को भी आरोपितों ने धक्का दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।