सोनीपत में गरजा बुलडोजर, नगर निगम ने दो अवैध कॉलोनियों के ढांचों को किया जमींदोज
सोनीपत नगर निगम ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने सुभाष चौक पर अवैध दुकान और कामी रोड पर पांच अवैध दुकानों को तोड़ा। वार्ड पांच क ...और पढ़ें
-1765201427730.webp)
सोनीपत नगर निगम की टीम ने दो अवैध कॉलोनियों में ढांचों को हटाया।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। नगर निगम की ओर से सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने दो अवैध कालोनियों में ढांचों को हटाया।
वार्ड पांच की दो कालोनियों, सुभाष चौक पर एक अवैध दुकान और कामी रोड पर पांच अवैध दुकानों को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर तोड़फोड़ कर हटाया। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम की ओर से सुरेश लोहान, दलबीर और आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।