Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    VIDEO: दिवाली का गिफ्ट देख फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, कंपनी के गेट पर फेंके मिठाई के डिब्बे

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 12:31 PM (IST)

    सोनीपत के गन्नौर में दिवाली पर एक फैक्ट्री द्वारा कर्मचारियों को सोनपापड़ी के डिब्बे उपहार में देने पर विवाद हो गया। कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए फैक्ट्री के गेट पर ही डिब्बे फेंक दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है, पर फैक्ट्री की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत)। दीवाली के मौके पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को उपहार के रूप में सोनपापड़ी के डिब्बे दिए गए, जिसके बाद कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वायरल वीडियो में कई कर्मचारी फैक्ट्री के गेट के बाहर वही सोनपापड़ी के डिब्बे फेंकते नजर आ रहे हैं और प्रबंधन के रवैये पर रोष जता रहे हैं। घटना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फैक्ट्री का नाम और उसकी सटीक पहचान भी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में पटाखों की बिक्री पर प्रशासन की पैनी नजर, चिह्नित जगहों पर ही बिकेंगे ग्रीन पटाखे

    बताया गया कि कर्मचारी दीवाली जैसे बड़े त्योहार पर इस तरह का तोहफा मिलने पर काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।