सोनीपत मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस में फूट, महापौर प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान; नहीं उठा रहे दीपेंद्र हुड्डा का फोन
सोनीपत मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस में फूट पड़ गई है, जहां पार्टी प्रत्याशी कमल दिवान ने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। ...और पढ़ें

कमल दिवान ने मेयर चुनाव न लड़ने का किया एलान। जागरण
जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत मेयर चुनाव से पहले ही कांग्रेस में फूट पड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान ने ही चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी है। कमल दिवान दागियों और बागियों को टिकट देने की बात पर भड़के हुए हैं और उन्होंने चुनाव मैदान से हटने की यही वजह बताई है।
गौरतलब है कि कांग्रेस का दूसरा गुट छह ऐसे पार्षद प्रत्याशियों को टिकट दिलाने की पैरवी कर रहा है, जिन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस की खिलाफत की थी। मेयर प्रत्याशी कमल दिवान उन्हें टिकट न देने की जिद पर अड़े हैं।
दीपेंद्र हुड्डा और चुनाव प्रभारी तक का फोन नहीं उठा रहे दिवान
कमल दिवान ने कहा कि अगर इनको टिकट दिया जाता है तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। जानकारों के अनुसार, कमल दिवान सुबह से ही दीपेंद्र हुड्डा और चुनाव प्रभारी बीके हरिप्रसाद के फोन नहीं उठा रहे हैं।
अब कई नेताओं को उन्हें मनाने के लिए भेजा गया है। अंबाला में शीर्ष नेताओं के साथ कमल दिवान की बैठक होनी है इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उनका क्या फैसला रहता है।
यह भी पढ़ें- सोनीपत मेयर चुनाव: राजीव जैन और कमल दिवान फिर आमने-सामने, इस बार बड़े उलटफेर की संभावना
यह भी पढ़ें- सोनीपत नगर निगम चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान का नामांकन कल, भाजपा आज घोषित कर सकती है उम्मीदवार
यह भी पढ़ें- हरियाणा में मेयर के टिकटों पर विधायकों ने लगाई मुहर, सभी दलों से पहले उम्मीदवार घोषित कर पार्टी ने मारी बाजी
यह भी पढ़ें- हरियाणा निकाय चुनाव: कांग्रेस ने सोनीपत और अंबाला के लिए खोले पत्ते, मेयर उम्मीदवारों का किया एलान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।