यमुनानगर में शराब पीने को लेकर कहासुनी में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
यमुनानगर के प्रतापनगर में शराब पीने के विवाद में दीक्षा नामक एक महिला ने अपने पति सुखबीर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। मृतक के भाई सुशील के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव खिजरी में शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी में पति सुखबीर की हत्या करने की आरोपित पत्नी दीक्षा उर्फ गुड्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग चाकू, फूंकनी बरामद कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में मृतक के भाई सुशील कुमार के बयान पर केस दर्ज किया है।
सुशील कुमार ने बताया कि उसके भाई 35 वर्षीय सुखबीर की शादी लगभग 13 वर्ष पहले ताहरपुर निवासी दीक्षा के साथ हुई थी। दीक्षा की दूसरी शादी थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उनके पास दो बेटी व आठ वर्ष का एक बेटा है। सुखबीर सिंह चूहड़पुर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करता था। वह शराब का आदी थी। अक्सर वह शराब पीकर घर आता। जिसको लेकर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा होता था।
वारदात के बाद दीक्षा ने स्वयं दी पुलिस को सूचना दो वर्ष से दीक्षा मानसिक रोगी हो गई थी। जिस कारण घर में कलह बढ़ गई थी। कुछ दिन पहले उसने सोते हुए पति सुखबीर सिंह के हाथ-पैर बेड में बांध दिए थे। जिसे बाद में परिवार के लोगों ने मुक्त कराया था। शनिवार को भी सुखबीर सिंह शराब पीकर घर आया।
उसे नशे में देखकर दीक्षा ने गालियां देना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो दीक्षा ने चाकू व फूंकनी से उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद दीक्षा ने स्वयं ही डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दे दी। जब पुलिस पहुंची तो सुखबीर की सांसें चल रही थी। वह उसे लेकर प्रतापनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। जहां से उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया।
वहां उसकी मौत हो गई। वीडियो भी वायरल जिस समय दीक्षा ने वारदात को अंजाम दिया। उसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें वह कह रही है कि आने दो पुलिस को। पुलिस क्या कर लेगी। जब यह नशे में मारपीट करता था। तब तो कोई बात नहीं सुनता था। प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।