Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में किशोरी को बहलाकर भगा ले गया युवक, फिर रेप कर थाने लेकर पहुंचा; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 03:48 PM (IST)

    यमुनानगर में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने ताजेवाला निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी नौ जून को लापता हुई थी और 20 जून को मिली, जिसके मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। किशोरी ने बताया कि विक्रम ने उसके साथ गलत काम किया था। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Hero Image

    हरियाणा में  किशोरी को बहलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपित को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि नौ जून को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी लापता हो गई है। इस मामले में केस दर्ज किया गया। 20 जून को व्यक्ति अपनी बेटी को थाना में लेकर आया।

    जब उसका मेडिकल कराया गया तो उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। किशोरी की काउंसिलिंग की गई तो उसने बताया कि उसे ताजेवाला निवासी विक्रम बहला फुसलाकर ले गया था। आरोपित ने उसे अपने साथ रखा और उसके साथ गलत काम किया। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए एसआई मीना देवी, एएसआई बलबीर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपित को काबू कर लिया।