यमुनानगर: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इकलौता बेटा था मृतक
यमुनानगर के छछरौली में डंपर की टक्कर से बाइक सवार गोल्डन कुमार की मौत हो गई। वह मानकपुर की फैक्ट्री में काम करता था और छछरौली किसी काम से गया था। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसका चार महीने का बच्चा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
-1763746866955.webp)
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। छछरौली के पास डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कालोनी निवासी गोल्डन कुमार के रूप में हुई है। मृतक इकलौता बेटा था।
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राकेश मंडल ने बताया कि उसका बेटा 23 वर्षीय गोल्डन मानकपुर स्थित फैक्ट्री में कार्य करता था। वीरवार की शाम को वह काम से वापस आ गया था।
बाइक पर छछरौली किसी काम से गया था। वहां पर रात लगभग नौ बजे डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका चार माह का बच्चा था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।