Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर: ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, एक घायल

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 11:04 PM (IST)

    यमुनानगर के रादौर में जठलाना रोड पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे आशीष नामक एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। आशीष और सागर शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image

    यमुनानगर: ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो

    संवाद सहयोगी, रादौर (यमुनानगर)। जठलाना रोड पर गांव नाचरौन के पास शनिवार की रात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव पोटली निवासी 22 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशीष अपने साथी सागर के साथ बाइक पर शादी समारोह से लौट रहा था। तभी यह दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपित चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। डायल 112 की टीम ने घायल सागर को अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपित चालक पर केस दर्ज किया है।