Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइकिल चलाकर विधानसभा सत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, युवाओं को दिया खास संदेश

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 04:36 AM (IST)

    हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से प्रेरित होकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उनकी इस पहल का उद्देश्य नशा विरोधी जागरूकता फैलाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने युवाओं से नशाखोरी से दूर रहने और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का आह्वान किया।

    Hero Image
    साइकिल चलाकर विधानसभा सत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण द्वारा की गई पहल पर साइकिल चलाते हुए हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में पहुंचे। यह साइकिल यात्रा नशा विरोधी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा स्वयं साइकिल चलाकर विधानसभा की कार्रवाई में पहुंचे। इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस प्रेरणादायक पहल का हार्दिक स्वागत करता हूं और हरियाणा के युवाओं से आह्वान करता हूं कि वे नशे से दूर रहें और पर्यावरण की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए संदेश में कहा कि सभी नागरिक नशे से सदा दूर रहें व सभी नागरिक मिलकर पर्यावरण का संरक्षण करें।