Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यमुनानगर: किसानों के खेतों से केबल तार चोरी, दुष्कर्म का प्रयास और अंगूठी चोरी की घटनाओं से हड़कंप

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 12:21 PM (IST)

    यमुनानगर में तीन किसानों के खेतों से बिजली की तारें चोरी हो गई हैं, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, सेक्टर 17 में एक महिला ने अनुज नामक व्यक्ति पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। इसके अतिरिक्त, सेक्टर 18 में रीना के घर से सोने की दो अंगूठियां चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसमें मुस्कान नामक महिला पर शक है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image

    यमुनानगर: किसानों के खेतों से केबल तार चोरी, दुष्कर्म का प्रयास (File Photo)

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गांव नगली 264 में तीन किसानों के खेतों से बिजली की तारें चोरी कर ली गई। एसडीओ धर्मवीर यादव ने बताया कि गांव में लगे फीडरों से बिजली की तारें चोरी होने की सूचना मिली। जिसके बाद निरीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि तीन किसानों के खेतों से 15 केबल तारें चोरी हुई हैं। व्यासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

    महिला से दुष्कर्म का प्रयास

    उधर, सेक्टर 17 थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय महिला ने अनुज नाम के व्यक्त्ति पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। तभी अनुज घर पर आया। अकेला पाकर आरोपित अश्लील हरकत करने लगे। उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बुधवार को सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

    सोने की दो अंगूठियां चोरी

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेक्टर 18 पार्ट 2 निवासी रीना के मकान से सोने की दो अंगूठियां चोरी कर ली गई। आरोप चूना भट्टी निवासी मुस्कान पर लगा है। आरोप है कि आरोपित का उसके घर पर आना जाना था। इसी दौरान उसने अंगूठियां चोरी की। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।