हरियाणा में प्रेम संबंधों में ससुर बना बाधा, तो बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई हत्या
यमुनानगर के रादौर में ओमप्रकाश नामक एक व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया। मृतक की पुत्रवधू ललिता ने अपने प्रेमी करतार सिंह के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया क्योंकि ओमप्रकाश को उनके प्रेम संबंधों के बारे में पता चल गया था और वह इसका विरोध कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। रादौर थाना क्षेत्र के गांव घेसपुर में 65 वर्षीय ओमप्रकाश की हत्या का राजफाश हो गया। वारदात को उसकी ही पुत्रवधू ललिता ने अपने प्रेमी करतार सिंह के साथ योजना बनाकर अंजाम दिया। दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में मृतक को पता लग गया था। जिस पर वह टोका टाकी करने लगा। उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने योजना बनाई और इस वारदात में गांव के ही दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर आरोप लगा दिए।
पुलिस ने तफ्तीश करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को डीएसपी रजत गुलिया ने इस मामले में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि 12 सितंबर को गांव जुब्बल निवासी ओमप्रकाश की गर्दन काटकर हत्या की गई। वह गांव घेसपुर में अपनी भेड़ों के पास रात को पहरा दे रहा था। तभी करतार सिंह ने उस पर सोते हुए कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
मृतक की पुत्रवधू ललिता के साथ योजना बनाकर वारदात की गई। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। इस मामले में सबसे अधिक हंगामा आरोपित ललिता ने किया था। वहीं, गांव के पांच लोगों पर आरोप लगा रही थी। तीन वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग सीआइए वन प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपित ललिता के पास दो बेटे हैं।
रादौर की दीपक कालोनी निवासी करतार सिंह ने गांव घेसपुर के पास ठेके पर जमीन ली हुई है। उसकी जमीन में ललिता मजदूरी के लिए जाती थी। जहां पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। तीन वर्ष से उनके बीच प्रेम संबंध बना हुआ है। उनके प्रेम संबंधों के बारे में ओमप्रकाश को पता चल गया था। इस बात को लेकर घर में भी झगड़ा हुआ था। ललिता के बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई।
जिसके बाद उसने प्रेमी करतार सिंह के साथ मिलकर योजना बनाई। इस योजना के अनुसार, उसने करतार सिंह को काल कर बताया कि भेड़ों के पास ससुर रात को सोया हुआ था। यह लगाए थे मृतक के बेटे ने आरोप मृतक ओमप्रकाश के बेटे प्रदीप पाल ने बताया कि पांच वर्ष से वह घेसपुर चुंगी कालोनी में रहते हैं। भेड़ पालन का कार्य करते हैं। 20 दिन पहले उनके बड़े भाई का बेटा 19 वर्षीय अंकुश लापता हो गया था। उसका शव नहर से बरामद हुआ था।
उसकी गांव के ही तीन सगे भाई जोगिंद्र, पवन, मांगेराम व कृष्ण और उसके भाई राजीव ने हत्या की थी। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी। भतीजे की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे थे। जिस वजह से आरोपित उनसे रंजिश रखे हुए थे। इस रंजिश में ही अब उसके पिता की आरोपितों ने हत्या की है। पुलिस भी आरोप लगाए गए थे। अब जो मामला खुला। वह चौंकाने वाला है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।