यमुनानगर में विवाहिता की मौत के 20 दिन बाद पुलिस की कार्रवाई, पति; सास व बहनोई पर दहेज हत्या का केस
रादौर में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति, सास और बहनोई पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता का कहना है कि आरोपियों ने दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया और जहर देकर मार डाला।

विवाहिता की मौत पर 20 दिन बाद पति, सास व बहनोई पर दहेज हत्या का केस।
संवाद सहयोगी, रादौर। रादौर में 19 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ निगलने से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित पति विक्की, सास मेवा, बहनोई विजय पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतका के पिता कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी श्याम लाल की शिकायत पर हुई।
पुलिस को दी शिकायत में श्याम लाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी रेणू की शादी रादौर निवासी विक्की के साथ 2013 में की थी। विक्की अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था। उसकी सास मेवा दहेज को लेकर प्रताड़ित करती थी। इस बारे में कई बार पंचायतें हुईं, जिसमें आरोपितों ने गलती मानी।
बाद में फिर से बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने बेटी रेणू को जहर देकर मारा है। उसकी मौत की सूचना तक नहीं दी। पड़ोसियों से इस बारे में पता लगा। जब अस्पताल में पहुंचे तो यहां पता लगा कि जहर खाने से रेणू की मौत हुई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।