Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में रिश्ते हुए तार-तार... बहू ने पुलिस से रिटायर्ड ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

    Updated: Wed, 10 Dec 2025 07:49 PM (IST)

    यमुनानगर में एक महिला ने अपने पंजाब पुलिस में तैनात पति, सेवानिवृत्त ससुर और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुर पर दुष् ...और पढ़ें

    Hero Image

    महिला ने पुलिस से सेवानिवृत्त ससुर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। महिला ने पंजाब पुलिस में तैनात पति व सेवानिवृत्त ससुर और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। आरोप है कि ससुर उस पर गलत नजर रखता है। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में पति को बताया तो मारपीट की गई। जान से मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह से वहां से बचकर भागी। थाना छप्पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, ससुर व सास पर केस दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति संदीप पंजाब पुलिस में है। ससुर पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त है। उसकी शादी दो सितंबर 2018 को संदीप के साथ हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद ही दहेज कम लाने के लिए ताने मारने और मारपीट शुरू कर दी।

    वह बार-बार 10 लाख रुपये की कार और सोने की चेन व कान के टाप्स की मांग करते रहे। आरोप है कि ससुर उस पर गलत नजर रखने लगा। फरवरी 2025 में जब सास बाहर गई थी तो ससुर ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    जब इस बारे में सास को बताया तो उसने भी ससुर का ही साथ दिया। पति को बताया तो मारपीट की गई। इसके बाद चुप हो गई। छह अक्टूबर को वह घर पर थी। आरोप है कि पति ड्यूटी पर था और सास जान बूझकर बाहर चली गई थी। तब भी ससुर ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

    विरोध करने पर मारपीट की। जब सास व पति लौटे। उन्हें इस बारे में बताया। तीनों ने मिलकर डंडे व कैंची से हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह से खुद को बचाया और मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले उसे लेकर आए और यह मेडिकल कराया।