Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के यमुनानगर में घर की छत पर उगाता था अफीम, चंडीगढ़ से लेकर आया था बीज; पुलिस ने ऐसे दबोचा

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 10:28 AM (IST)

    हरियाणा (Haryana News) के यमुनानगर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां फर्कपुर थाना की नई नंदा कॉलोनी में एक व्यक्ति को घर की छत पर अफीम ...और पढ़ें

    Hero Image
    हरियाणा में घर की छत पर अफीम के पौधे उगाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा (Haryana News) के यमुनानगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फर्कपुर थाना की नई नंदा कॉलोनी में घर की छत पर अफीम की खेती पकड़ी गई है।

    चंडीगढ़ से लाया था अफीम का बीज

    आरोपित कृष्ण ने अफीम के कई पौधे उगा रखे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि कृष्ण चंडीगढ़ से अफीम के बीज लेकर आया था। हालांकि, वो खुद के लिए अफीम उगाता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Haryana News: अफीम की खेती मामले में खंगाली जाएगी CCTV, नशेड़ियों की तलाश जारी; कई एंगल से जांच कर रही पुलिस

    आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज

    चौकी फर्कपुर के इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने पौधों को उखाड़कर जब इनका वजन किया तो इनका वजन 4.714 किलोग्राम निकला।

    इस पर पुलिस ने आरोपित कृष्ण लाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस पता करेगी कि चंडीगढ़ में कृष्ण को अफीम के बीज किसने उपलब्ध कराए थे।

    एक किलो 150 ग्राम अफीम के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार

    वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो हाल ही में पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास रेलवे लाइन से गुजर रहे एक युवक को राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने पकड़ा था।

    तलाशी लेने पर युवक के पास से एक किलो 150 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं, रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया गया गया था।

    यह भी पढ़ें- Sirmaur Crime: सिरमौर में गेहूं की फसल के साथ हो रही अफीम की खेती, पुलिस ने 6 हजार पौधे किए बरामद