यमुनानगर में पुलिस की कार्रवाई, किशोरी को बहलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी शाहदेव राये को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। किशोरी की मेडिकल जांच और काउंसलिंग से पता चला कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अगवा किया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।

किशोरी को बहलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना पुलिस की टीम ने 16 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को रविवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दिनांक 18 सितंबर को क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी लापता हो गई थी। केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। तीन अक्टूबर को किशोरी को उसकी मां स्वयं थाना में लेकर गई।
उसका मेडिकल कराया गया और काउंसलिंग की गई। जिससे पता लगा कि उसके असम के जिला दुबडी के गांव मेसपरा महामायापुर निवासी शाहदेव राये शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया था। आरोपित ने उसके साथ गलत काम भी किया। इस मामले में पोक्सो के तहत धारा इजाद की गई। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपित शाहदेव राये को गिरफ्तार कर लिया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।