Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में बॉयफ्रेंड ने वायरल कर दी गर्लफ्रेंड की अश्लील वीडियो, कोर्ट ने सुनाई तीन साल का सजा

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 11:20 AM (IST)

    यमुनानगर में एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन साल की जेल हुई है। कोर्ट ने उस पर जुर्माना भी लगाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर गांव में फैला दिया था जिससे उसकी बदनामी हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच में पाया कि उसने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर किया था।

    Hero Image
    प्रेमिका का अश्लील वीडियो वायरल करने के दोषी को तीन साल कैद। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, जगाधरी (यमुनानगर)। प्रेमिका की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में कोर्ट ने करनाल के गांव चौगामा निवासी रजवंत को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुखदा प्रीतम की कोर्ट ने सुनाया है। पुलिस ने 31 मार्च 2023 को केस दर्ज किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता ने कहा था कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात रजवंत से हुई थी। इसके बाद दोनों में मिलना-जुलना शुरू हो गया। 15 फरवरी 2021 को वे दोनों छोटी लाइन स्थित एक कॉलेज के पास कैफे में मिले थे। वहां उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। पीड़िता के मुताबिक आरोपित ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसके गांव में वायरल कर दिया।

    इससे उसकी बेइज्जती हुई। पुलिस ने 14 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि रजवंत ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो को कई लोगों के पास भेजा था।

    सबूतों के अभाव में कैफे संचालक बरीजिस कैफे में पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया था, उसे भाटिया नगर निवासी इंद्रपाल नामक व्यक्ति चला रहा था।

    पुलिस के मुताबिक, इस कैफे में पांच केबिन थे। जहां अक्सर युवक व युवतियों का जमावड़ा लगा रहता था। पुलिस ने इस मामले में उसे भी आरोपित बनाया था। केस की सुनवाई के दौरान पर्याप्त सबूत ना होने से कोर्ट ने उसे बरी कर दिया।