Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: चंबा में हजारों लोग फंसे, प्रशासन ने जारी की सुरक्षित श्रद्धालुओं की सूची; चेक करें लिस्ट

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 10:35 PM (IST)

    चंबा जिला प्रशासन ने विभिन्न राज्यों से आए फंसे हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित सूची जारी की है जिसमें उनके नाम पते और मोबाइल नंबर शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इन श्रद्धालुओं के परिजनों को उनकी सुरक्षा की सूचना दें। फंसे हुए लोगों में हिमाचल पंजाब बंगाल उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर के लोग शामिल हैं।

    Hero Image
    Himachal Landslide: चंबा में हजारों लोग फंसे, प्रशासन ने जारी की सुरक्षित श्रद्धालुओं की सूची (Jagran Photo)

    जागरण संवाददाता, चंबा। चंबा जिले में विभिन्न राज्यों के हजारों लोग फंसे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने वीरवार देर शाम सुरक्षित श्रद्धालुओं की सूची जारी कर दी है। प्रशासन ने लोगों के नाम, पते व मोबाइल फोन नंबर जारी किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों से आग्रह किया है कि इन लोगों के स्वजन को उनके सुरक्षित होने की जानकारी उपलब्ध करवा दें। फंसे लोगों में हिमाचल के अलावा पंजाब, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर के अधिकतर लोग हैं। सबसे ज्यादा संख्या हिमाचल और पंजाब के लोगों की हैं।

    प्रशासन के अनुसार चंबा जिले में देर शाम इंटरनेट व मोबाइल फोन सेवा चार दिन बाद बहाल हुई है। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त चंबा-भरमौर मार्ग को भी बहाल करने का काम जारी है।

    मार्ग खुलते ही सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। आपात स्थिति में हवाई सेवा का उपयोग भी श्रद्धालुओं को निकालने के लिए किया जा सकता है। सुरक्षित लोगों की जानकारी के लिए देखें सूची। 

    तीसरी लिस्ट

    चौथी लिस्ट

    पांचवी लिस्ट

    अन्य नाम

    चंबा में फंसें हुए श्रद्धालुओं के नाम