Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chamba Landslide: चंबा में भूस्खलन से भाई-बहन सहित 4 की मौत, 35 KM चारपाई पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई दो घायल महिलाएं

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 02:55 PM (IST)

    Himachal Pradesh Landslide चंबा हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में चार लोगों की दुखद मौत हो गई। बसोधन पंचायत में भूस्खलन देखने गए एक भाई और बहन मलबे में दब गए। मैहला विकास खंड के भिमला पंचायत में घर के पास काम कर रही चार महिलाओं में से दो की पत्थर गिरने से जान चली गई।

    Hero Image
    जिला चंबा में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई।

    जागरण टीम, चंबा। Himachal Pradesh Landslide, हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। जिला चंबा मुख्यालय के तहत बसोधन पंचायत में भूस्खलन की चपेट में आकर भाई और बहन की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये दोनों घर के पास हो रहे भूस्खलन को देखने के लिए आगे चले गए और मलबे की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन इनकी मौत हो चुकी थी। 

    इसके अलावा मैहला विकास खंड के तहत भिमला पंचायत में भूस्खलन की चपेट में चार महिलाएं आ गईं। ये महिलाएं घर के पास काम कर रही थीं कि अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और ये इनकी चपेट में आ गईं। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 

    घायलों को 35 किलोमीटर उठाकर लाए ग्रामीण

    वहीं, अन्य दो घायल महिलाएं हो गईं। घायल महिलाओं को ग्रामीणाें ने वहां से रेस्क्यू कर घर पहुंचाया व फास्ट एड दिया। सड़कें बंद होने के कारण ग्रामीणों ने पैदल ही दोनों महिलाओं को करीब 35 किलोमीटर चारपाई पर उठाकर चंबा अस्पताल पहुंचाया। 

    दूसरे दिन पैदल पहुंचे चंबा अस्पताल

    मंगलवार को यह भूस्खलन की घटना हुई थी व आज बुधवार दोपहर को लोग घायल महिलाओं को पैदल लेकर अस्पताल पहुंचे। चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Manimahesh Yatra: तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल एयरिलफ्ट किए; यात्रा पर पूर्ण रोक लगा स्टाफ और यात्रियों का रेस्क्यू शुरू

    यह भी पढ़ें- Himachal Flood: बाढ़ में 6 जगह फोरलेन का नामोनिशान मिटा, टोल प्लाजा पर बह रही ब्यास; कब खुलेगा मनाली हाईवे?