Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL मैच से पहले धर्मशाला स्टेडियम में कन्या पूजन, बारिश न डाले खलल; आयोजकों ने इंद्रू नाग देवता को मनाया

    Updated: Mon, 11 May 2026 07:54 PM (IST)

    धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच में बारिश की आशंका को देखते हुए एचपीसीए अधिकारियों ने श्री इंद्रु नाग देवता क ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    IPL मैच से पहले धर्मशाला स्टेडियम में कन्या पूजन। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। धर्मशाला में पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार को होने वाले आइपीएल मैच में बारिश खलल न डाले, इसके लिए एचपीसीए पदाधिकारियों ने मैदान में श्री इंद्रू नाग देवता की पूजा अर्चना व कन्या पूजन किया।

    श्री इंद्रु नाग देवता को बारिश व धूप का देवता भी कहते हैं और क्षेत्र में कोई भी बड़ा आयोजन व कारज इंद्रु नाग देवता की स्वीकृति के बिना पूरा नहीं होता है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एचपीसीए ने भी आइपीएल सफल आयोजन को लेकर अप्रैल माह में श्री इंद्रु नाग मंदिर खनियारा में पूजा अर्चना की थी और भंडारे का आयोजन किया था।

    बीती रात हुई बारिश व तूफान के बाद दिन में भी बादल छाए हुए थे। बारिश व खराब मौमस ने आयोजकों के दिलों की धड़क को बढ़ा दिया था। ऐसे में एचपीसीए व आइपीएल टीम फिर से इंद्रु नाग देवता की पूजा अर्चना में जुटी है। सोमवार को एचपीसीए के सचिव मनुज सर्मा संयुक्त सचिव विशाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मैदान में कन्या पूजन व पूजा अर्चना की।

    क्षेत्र के क्षेत्रपाल, भगवान श्री इंद्रु नाग देवता की पूजा अर्चना व कन्यापूजन किया। कन्या पूजन के बाद मौसम में कुछ बदलाव आया और आयोजनों को ही नहीं क्रिकेट प्रेमियों को भी लगा कि अब मैच हो जाएगा। हालांकि धौलाधार के साथ बादल छाए है।

    खबरें और भी