Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: मैक्लोडगंज में NIA का छापा, विदेशी महिला से शादी करने वाले युवक के घर अचानक पहुंची टीम

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 11:11 AM (IST)

    धर्मशाला के मैक्लोडगंज में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक घर पर छापा मारा। चंडीगढ़ से आई टीम ने विदेशी महिला से शादी करने वाले एक युवक के घर की तलाशी ली। यह कार्रवाई विदेशी धन के लेन-देन के मामले में की जा रही है। एनआईए की टीम जांच कर रही है हालांकि अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

    Hero Image
    Himachal News: मैक्लोडगंज में NIA का छापा (File Photo)

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। मैक्लोडगंज में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने शुक्रवार सुबह तड़के रेड की है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से आई टीम ने सुबह चार बजे मैक्लोडगंज नैरोजी मार्ग पर एक घर में दबिश दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशी महिला से शादी करने वाले युवक के घर में रेड हुई है। एनआइए की टीम घर में छानबीन कर रही है। विदेशी धन के लेन-देन का मामला बताया जा रहा है।

    अभी तक कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इतनी जानकारी मिली है कि दस से 12 लोगों की टीम पंजाब नंबर की गाड़ियों में चंडीगढ़ से यहां मैक्लोडगंज पहुंची है, तीन गाड़ियों में यह टीम यहां पहुंची है। बताया जा रहा है कि जिसके घर में रेड पड़ी है उसने एक बड़ा शोरूम भी खोला है।

    एनआइए की टीम पूरी तरह से जांच कर रही है। जांच में क्या निकला है अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। अभी तक जिला पुलिस को भी इस बारे में कोई सूचना नहीं है। अभी तक रेड से संबंधित विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन मामला विदेशी धन के लेन देन का बताया जा रहा है।