Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Accident: धर्मशाला में दर्दनाक हादसा, खाई में पिकअप गाड़ी गिरने से चार लोगों की मौत

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 10:12 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के जदरांगल गांव में एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की दुखद मौत हो गई और 13 घायल हो गए। वाहन में 29 लोग सवार थे जिनका इलाज टांडा में चल रहा है। यह हादसा क्षेत्र में शोक का माहौल लेकर आया है।

    Hero Image
    कांगड़ा में हादसा, चार लोगों की मौत (जागरण फोटो)

    सुरेश कौशल, धर्मशाला। धर्मशाला के निकट योल पुलिस चौकी के अंतर्गत शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे जदरांगल के समीप इक्कू खड्ढ मोड़ पर एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

    हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग और आसपास के वाहन चालक तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाहन में 25 लोग थे सवार

    पुलिस के अनुसार, वाहन में 20 से 25 यात्री सवार थे। यह वाहन पंजाब के मोगा जिले से बताया जा रहा है। हादसे में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

    सदर थाना पुलिस धर्मशाला के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि सभी घायलों को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक का नियंत्रण खोना मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।