हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों को विधानसभा के पास रैली की नहीं दी अनुमति, अब धर्मशाला में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की प्रस्तावित रैली का स्थल बदल दिया गया है। अब यह रैली धर्मशाला के पुलिस मैदान में होगी। समिति के अध्यक्ष ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जोरावर में 28 नवंबर को प्रस्तावित पेंशनरों की रैली का स्थल बदल दिया गया है। अब यह रैली पुलिस मैदान धर्मशाला में होगी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई, इसमें स्थल बदलने की निंदा की गई है।
समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि जोरावर में होने वाली रैली में प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले पेंशनरों की सूचना के कारण प्रदेश सरकार असहज हो गई और घबरा गई।
हड़बड़ाहट में रैली स्थल बदला
यही नहीं हड़बड़ाहट में प्रशासन के माध्यम से बीते बुधवार शाम सूचित किया कि रैली स्थल जोरावर स्टेडियम से बदलकर पुलिस मैदान धर्मशाला कर दिया गया है।
प्रशासन ने दिया भगदड़ का तर्क
इसका कारण यह बताया गया कि जोरावर में केवल पांच हजार ही लोग आ सकते हैं। इससे कोई भगदड़ जैसी अप्रिय घटना न हो, इसलिए सभा स्थल को बदला गया है। ऐसा प्रशासन ने तर्क दिया है।
पुलिस मैदान में होगा प्रदर्शन
उन्होंने आक्रोश रैली और धरने प्रदर्शन को लेकर सभी पेंशनर्स से आग्रह किया कि वे सीधे पुलिस मैदान धर्मशाला ही पहुंचे। मैदान में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यहीं प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पंचायत चुनाव पर CM ने सदन में दिया जवाब, विपक्ष का नारेबाजी करते हुए वाकआउट; ...तो जनवरी में होंगे इलेक्शन?
यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा: नेगी की टिप्पणी से आग बबूला हुए जयराम, 'खाल में रहें, भूमि सौदों से पर्दे उठेंगे' ...इन्हें सहने की मजबूरी नहीं

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।