Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: जवाली अस्पताल के पास भूस्खलन की चपेट में आए 9 लोग, भवन को भी बना खतरा

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 03:29 PM (IST)

    Himachal Pradesh Landslide हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली में भारी बारिश के कारण सिविल अस्पताल के पास भूस्खलन हुआ। अस्पताल की पुरानी इमारत को नुकसान पहुंचा है जिसे खाली करवा लिया गया है। भूस्खलन से अस्थायी मकानों में रह रहे नौ मजदूर मलबे की चपेट में आ गए।

    Hero Image
    जवाली अस्पताल के पास भूस्ख्लन की चपेट में आए लोग। जागरण

    संवाद सूत्र, जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लगातार नुकसान हो रहा है। जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल जवाली के पास भारी भूस्खलन हुआ। सिविल अस्पताल जवाली के पुराने भवन के पास हुए भू स्खलन की चपेट में नौ लोग आ गए। समय रहते पुलिस, चिकित्सकों व स्थानीय लोगों द्वारा इनका रेस्क्यू कर इन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। इनमें से चार काे गंभीर चोट पहुंची है, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ज्वाली में भर्ती करवाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों में दंपती सहित दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसा रात ढाई बजे के करीब हुआ। इस दौरान सिविल अस्पताल के पुराने भवन के पास भू स्खलन हुआ और यहां पर अस्पताल भवन की सुरक्षा को लेकर बनाया गया डंगा भी गिर गया। भू स्खलन की चपेट में आए वह श्रमिक शामिल रहे, जो यहां पर सिविल अस्पताल के नए भवन के निर्माण को लेकर झुग्गी बनाकर रह रहे हैं।

    तुरंत घायल मलबे से बाहर निकाले

    घायलों में संजय कुमार (33), पत्नी राधा देवी (25), बच्चे अनुराग (5) व रागिनी (7) शामिल हैं। हादसे का पता लगते ही पुलिस, अस्पताल के चिकित्सक व असप्ताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबे लोगाें को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    खतरे में अस्पताल भवन

    इस भूस्खलन व डंगे के भी गिरने से पुराने अस्पताल भवन को भी गिरने का खतर बन गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा सिविल के पुराने भवन के पूरी तरह से खाली करवा दिया है व यहां रह रहे मरीजों सहित ओपीडी को भी नए अस्पताल भवन में स्थानातंरित कर दिया है।

    बता दें कि सिविल अस्पताल के पुराने भवन के साथ ही नया भवन बनाए जाने का कार्य चला हुआ जिसका अधिकतर काम पूरा हो चुका है। ऐसे में सिविल अस्पताल के पुराने सहित नए भवन में भी ओपीडी चल रही थी। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा भी मौके पर आकर जायजा लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: चंबा-पठानकोट NH पर फिर दरका पहाड़, रातभर भूखे-प्यासे गाड़ियों में फंसे रहे लोग

    गिरे डंगे के कारण अस्पताल भवन को खतरा

    रात ढाई बजे के करीब हादसा हुआ है। भू स्खलन की चपेट में आए नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दो लोगों को ज्यादा चोट पहुंची है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुराने सिविल अस्पताल के पास गिरे डंगे के कारण भवन को नुकसान का खतरा बना है। सभी मरीजाें व ओपीडी को नए भवन में स्थानातंरित किया गया है। लोनिवि को डंगा लगाने के लिए कहा गया है।

    -डा. ईशान मोहम्मद, एसएमओ जवाली।

    मौसम साफ हाेते ही होगा डंगे का निर्माण

    डंगा गिरने की जानकारी विभाग के पास आई है। मौसम के साफ होते ही डंगे का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि भवन को कोई नुकसान न होने पाए।

    -मनोहर लाल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जवाली।

    यह भी पढ़ें- Kangra News: एयरपोर्ट की पहाड़ी से गिर रहे मलबे ने किया नाक में दम, ...तो बंद हो सकती हैं उड़ानें?