Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kangra Landslide: पठानकोट से कांगड़ा तक हाईवे पर खतरा बने दो प्वाइंट, 3 से 4 घंटे फंसे रहे वाहन; HRTC बस बाल-बाल बची

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 04:27 PM (IST)

    Landslide In Himachal Pradesh कांगड़ा जिले में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित है खासकर कांगड़ा हवाई अड्डे और भाली के पास। भाली में फोरलेन निर्माण के कारण 90 डिग्री तक पहाड़ की कटाई से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया जिसमें एक एंबुलेंस भी फंसी रही।

    Hero Image
    कांगड़ा एयरपोर्ट के पास और भाली में हुआ भूस्खलन। जागरण

    जागरण टीम, कोटला/गगल (कांगड़ा)। Landslide In Himachal Pradesh, पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला कांगड़ा में दो प्वाइंट बेहद खतरा बने हुए हैं। कांगड़ा एयरपोर्ट के पास लगातार हो रहे भूस्खलन ने लोगों के नाक में दम कर दिया है। यहां मलबा गिरने से रोजाना जाम लग रहा है। मंगलवार को भी सुबह यहां लगातार तीन घंटे से ज्यादा समय तक हाईवे पर वाहन फंसे रहे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा भाली में चल रहा फोरलेन निर्माण कार्य लोगों के लिए आफत बन गया है। इस क्षेत्र में लगभग 90 डिग्री तक दोनों ओर से पहाड़ की कटाई की गई है, जिससे भारी बारिश होने के चलते यह पहाड़ भारी भूस्खलन के साथ ध्वस्त हो रहे हैं।

    सोमवार रात हुई बारिश के कारण भाली में भू स्खलन से मंगलवार सुबह पांच बजे से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। जिस कारण दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इस जाम में एक बीमार को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही, लेकिन गनीमत है कि कोई दुखद घटना सामने नहीं आई।

    चार घंटे बाद बहाल हुआ हाईवे

    यहां पर मंगलवार सुबह पांच बजे भू स्खलन होने से मार्ग बंद हुआ जिसे नौ बजे जाकर खोला गया। यहां पर भारी भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग ने दलदल युक्त तालाब का रूप ले लिया, जिसे पैदल पार करना भी मुश्किल हो गया। बाद में फोरलेन निर्माण कंपनी की मशीनरी द्वारा इस मलबे को हटाकर सुबह नौ बजे यातायात बहाल हुआ।

    वाहन सवारों के लिए लगातार खतरा 

    फोरलेन कम्पनी अस्थाई तौर पर सड़क को खोल रही है, लेकिन लगातार पहाड़ी के खिसकने से खतरा हर समय लगातार बरकरार रहता है और अति डेंजर जोन होने के कारण अचानक चट्टान रूपी विशालकाय पत्थर पहाड़ी से गिर रते हैं। जिससे छोटे बड़े वाहनों के चपेट में आने का खतरा होते हुए भी शासन प्रशासन, एनएचएआई तथा फोरलेन निर्माण कंपनी ने आम नागरिकों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Rain: शिमला और मंडी में भारी बारिश से तबाही, 4 लोगों की मौत व 3 लापता; धर्मपुर में बह गया बाजार

    धर्मशाला-भरमौर बस बाल-बाल बची

    बता दें कि सोमवार रात 11:30 बजे हिमाचल परिवहन निगम की धर्मशाला भरमौर रात्रिकालीन बस के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चट्टान रूपी विशालकाय पत्थर की चपेट में आने से बाल-बाल बची। ड्राइवर की होशियारी से बस को किसी तरह इस डेंजर जोन से बाहर निकालकर एवं बस की जांच कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।

    यह भी पढ़ें- Mandi Landslide: निहरी में मलबे में दब गए मां-बेटा और नानी, मां से लिपटा मिला आठ माह का मासूम