हिमाचल का हवाई सफर 6 गुना महंगा, इंडिगो संकट के बीच एयरलाइन कंपनी ने दिल्ली से वसूला 32,628 रुपये किराया
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। कांगड़ा एयरपोर्ट पर उड़ानें तो हुईं, लेकिन यात्रियों को मनमाना किराया देना पड़ा। स्पाइस ...और पढ़ें

इंडिगो फ्लाइट संकट के बीच यात्रियों को परेशानी हो रही है। दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे यात्री। जागरण
संवाद सहयोगी, गगल (कांगड़ा)। देशभर में इंडिगो की उड़ानें रद होने से यात्री परेशान हैं। यात्रियों को मनमाना किराये की मार झेलनी पड़ रही है। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए सभी तय उड़ानें हुईं। लेकिन एयरलाइंस की ओर से वसूले गए किराये से यात्री निराश दिखे।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो कंपनी की प्रभावित सेवा के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। हालांकि शनिवार को हिमाचल के लिए सभी तय उड़ानें हुईं। लेकिन यात्रियों की जेब काफी ढीली हुई है। यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया गया। हवाई किराया पांच से छह गुना अधिक हो गया है।
स्पाइस जेट के विमान में पहुंचे यात्री बोले, मजबूरी का सफर
शनिवार को सुबह स्पाइसजेट का विमान 7.40 बजे 41 यात्रियों को लेकर कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचा। जिसमें कुछ हवाई यात्रियों से किराये के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमारी मजबूरी है गंतव्य तक पहुंचने के लिए। यात्रियों से 32628 रुपये किराया वसूल किया गया है, जबकि सामान्य दिनों फ्लाइट का एक तरफा किराया 5,000 रुपये तक है।
अब स्थिति कुछ और
एक विमान यात्री जीवन कुमार ने बताया कि पहले तो ज्यादा से ज्यादा ₹5000 तक किराया होता था तो आसानी से हम सफर कर लेते थे लेकिन अब स्थिति कुछ और है। जिस कारण किराये में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि इस समय काफी फ्लाइटें रद हैं जिस कारण किराये में बढ़ोतरी हुई है।
इन्होंने दिया सामान्य किराया
बेंगलुरु से आए राहुल रूंगटा और अलका रूंगटा ने बताया कि हमारी कनेक्टेड फ्लाइट थी, जिस कारण किराया सामान्य ही था, हम इसे पहले से ही बुक करवा चुके थे। प्राप्त सूत्रों के अनुसार स्पाइसजेट के विमान में 41 यात्री दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे और 75 यात्री कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली को रवाना हुए।
इंडिगो के विमान में पहुंचे 20 यात्री, वापसी में गए 50
वहीं इंडिगो का विमान जो सुबह 9:20 पर कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ और 9:50 पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली को रवाना हुआ। सूत्रों के अनुसार इंडिगो के विमान में दिल्ली से 20 यात्री कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे और 50 यात्री कांगड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
चारों फ्लाइट पहुंची
कांगड़ा एयरपोर्ट पर रोजाना चार फ्लाइट आती हैं, शनिवार को चारों फ्लाइट पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को एक भी फ्लाइट नहीं पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: IndiGo संकट के बीच एयरलाइंस के मनमाने किराए पर केंद्र का एक्शन, सभी रूट पर लगाया फेयर कैप

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।