Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kangra News: पुलिस के पहरे में विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके पक्ष का आरोप हत्या हुई; डेढ़ साल की मासूम ढूंढ रही मां

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 02 Nov 2025 02:07 PM (IST)

    कांगड़ा में एक विवाहिता की हत्या के बाद पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार किया गया। हत्या के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के पति और ससुर को हिरासत मे ...और पढ़ें

    Hero Image

    जिला कांगड़ा के बंडी में विवाहिता की मौत पर हंगामा हो गया। प्रतीकात्मक फोटो

    संवाद सहयोगी, गगल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत बंडी पंचायत में 23 वर्षीय विवाहिता की मौत पर शनिवार को मायके पक्ष ने डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर हंगामा किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बाबत जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति सामान्य की। शनिवार देर सायं बंडी में पुलिस के पहरे में विवाहिता अनुषा का अंतिम संस्कार कर दिया।

    फंदे पर झूलता मिला शव

    अनुषा की शुक्रवार रात ससुराल बंडी में मौत हो गई थी। मौत के बाद ससुराल वालों ने मायका पक्ष को बताया कि अनुषा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने रात को ही शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

    पिता का आरोप ससुराल वालों ने मारा

    अनुषा के पिता राजिंदर कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने ही मारा है। उन्होंने पुलिस से दामाद और उसके स्वजन को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। 

    पति और ससुर लिए हिरासत में

    विवाहिता के पति तिलक और ससुर को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला का अंतिम संस्कार पुलिस के पहरे में शनिवार सायं छह बजे लगवाग श्मशानघाट पर किया। पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

    तीन साल पहले हुई थी शादी

    बंडी पंचायत के पूर्व प्रधान बलवीर चौधरी ने बताया कि अनुषा की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बच्ची है। बलबीर चौधरी ने कहा कि इस मामले में विवाहिता का पति दोषी पाया जाता है तो सजा मिलनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: शिमला में श्रीराम के पोस्टर पर विवाद, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज; देवभूमि संघर्ष समिति का अल्टीमेटम 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: आयोग पंचायत चुनाव की तैयारी में और विभाग पुनर्गठन में जुटा, उपायुक्तों को जारी किए निर्देश; 15 तक मांगी रिपोर्ट