Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: बरोट बस ठहराव के पास गिरा ल्हासा, निजी पैलस संचालक को नुकसान

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 11:21 AM (IST)

    कांगड़ा के बरोट में भूस्खलन से आरके पैलेस को नुकसान पहुंचा और बरोट-घटासनी मार्ग अवरुद्ध हो गया जिससे कई वाहन फंस गए। लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाल करने में जुटा है। मुल्थान पंचायत के दयोट गांव में भी वर्षा से भारी क्षति हुई है जहाँ कई घरों के आगे का डंगा गिरने से रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    Hero Image
    बरोट बस ठहराव के पास गिरा ल्हासा, निजी पैलस संचालक को नुकसान

    जागरण संवाददाता, कांगड़ा। बरोट बस ठहराव के पास चार पेड़ों के साथ ल्हासा गिरने से पटवार वृत्त ढरांगण के मुहाल थुजी में पांच मंजिला आरके पैलेस को नुकसान हुआ है। साथ ही पैलेस संचालक की ओर से के साथ लगाया गया पक्का डंगा गिर गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार पर पेड़ गिरने से पैलेस संचालक का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ल्हासा गिरने से बरोट-घटासनी मार्ग अवरुद्ध हो गया और छोटा भंगाल घाटी के बड़ा ग्रां, लोहारड़ी व चौहार घाटी के मियोट बस ठहराव में रात्रि ठहराव करने वाली एक सरकारी व चार निजी बसों सहित दर्जनों छोटे वाहन बरोट व मुल्थान में फंस गए हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र मार्ग को बहाल करने की मांग की है।

    लोक निर्माण विभाग के उपमंडल झटिंगरी के कनिष्ठ अभियंता देशराज ने कहा कि ल्हासे को हटाने के लिए दो बैकहो लोडर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मार्ग बहाल कर दिया जाएगा। वर्षा से मुल्थान पंचायत के दयोट गांव में काफी नुकसान हुआ है।

    देव गहरी महिला मंडल दयोट की प्रधान कुष्मा देवी ने बताया कि उनके गांव के चमन लाल पुत्र चिणकू राम, दमोदरी देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम सिंह, महेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह और मान सिंह पुत्र शमशेर सिंह के घरों के आंगन के आगे करीब 90 फीट लंगा डंगा गिरने से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। इस बारे में पंचायत प्रधान व पटवारी को सूचित कर दिया है।