Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सियाचिन में बलिदान हुआ हिमाचल का जवान, 2023 में बतौर अग्निवीर भर्ती हुआ था लाहुल का अरुण कुमार

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 05:45 PM (IST)

    Himachal Pradesh News लाहुल स्पीति के अग्निवीर अरुण कुमार सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हो गए। वे लद्दाख स्काउट्स में तैनात थे और सिरदर्द के कारण उनकी मृत्यु हुई। वर्ष 2023 में भर्ती हुए थे। विधायक अनुराधा राणा व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

    Hero Image
    सियाचिन में बलिदान हुआ लाहुल स्पीति का वीर सपूत अरुण कुमार।

    जागरण संवाददाता, केलंग। Himachal Pradesh News, शून्य से माइनस 50 डिग्री तापमान वाले सियाचिन ग्लेशियर में देश की रक्षा के लिए तैनात लाहुल स्पीति का सपूत बलिदान हो गया। वीर सपूत अरुण कुमार लद्दाख स्काउट्स में अग्निवीर के रूप में भर्ती था। शहीद अरुण कुमार के चाचा ओम प्रकाश ने बताया कि अरुण कुमार पुत्र जय सिंह लगभग दो सप्ताह से सियाचिन ग्लेशियर पर ड्यूटी निभा रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल रात अचानक सिर में दर्द के कारण उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। ओम प्रकाश ने कहा कि अरुण कुमार 2023 में अग्निवीर के रूप में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे और लद्दाख में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने कहा कि अरुण कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार तक किशोरी गांव लाया जाएगा।

    लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा व पूर्व मंत्री डा.रामलाल मार्कंडेय और भाजपा नेता रवि ठाकुर ने अरुण कुमार के अचानक मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अरुण कुमार के आकस्मिक निधन पर समस्त लाहुल घाटी में शोक की लहर है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी प्रदेश के जवान के बलिदान पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

    यह भी पढ़ें- Himachal: 35 घंटे बाद बहाल हुआ मनाली फोरलेन, भूखे-प्यासे फंसे रहे हजारों लोग, टला नहीं है खतरा सफर से पहले पढ़ लें गाइडलाइन

    यह भी पढ़ें- Himachal: हमीरपुर के युवक की बंगाल की निजी यूनिवर्सिटी में संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार