कुल्लू में अनार और सेब का दबदबा, किसानों को मिल रहे अच्छे दाम, 1600 रुपये पेटी के हिसाब से हो रही बिक्री
कुल्लू में सेब के साथ अनार का सीजन भी जोर पकड़ रहा है। बागवानों को अनार के अच्छे दाम मिल रहे हैं जिसमें सिंदूरी अनार 100 रुपये किलो तक बिका। कुल्लू मंडी में 500 क्विंटल अनार पहुंचा है जिसे खरीदने व्यापारी आ रहे हैं। सेब के दाम कम होने से बागवानों की उम्मीदें अनार पर टिकी हैं खासकर काबुली और कंधारी अनार की खेती पर जोर दिया जा रहा है।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। कुल्लू जिले में सेब के साथ-साथ अनार के सीजन ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इस बार बागवानों को अभी तक अनार के अच्छे दाम मिल रहे हैं। सेब की पेटी 300 से 1300 रुपये तक बिक रही है तो बिना बीज वाला सिंदूरी अनार 100 रुपये और कंधारी अनार 70 रुपये प्रति किलो तक बिका।
बुधवार को जिला कुल्लू में 500 क्विटल अनार पहुंचा मंडियों में पहुंचा था। अनार को खरीदने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, कोलकाता से व्यापारी कुल्लू पहुंचे हैं।
बागवान राम नाथ, कुबेर शर्मा, हीरा लाल कटोच, दौलत राम, रविंद्र कटोच ने कहा कि सेब के दाम कम होने के चलते अब उनकी उम्मीदें अनार पर टिकी थी, लेकिन इस बार अनार के दाम कम मिल रहे है। थरास के राजू नेगी ने बताया कि आज मेरा आनर 52 रुपये प्रति किलो बिका।
जिला कुल्लू में बागवानों ने अब काबुली व कंधारी अनार के पौधे अधिक लगाए हैं। इससे आमदानी भी अच्छी होती है और लागत भी कम आती है।
भुंतर सब्जी मंडी में अनार लगातार आ रहा है। इसकी अन्य राज्यों में अधिक डिमांड है। उधर कुल्लू जिला से अब तक सात लाख 53 हजार 296 पेटियां सेब अन्य राज्य को भेजी जा चुकी है। मंडियों में बुधवार को 200 रुपये से 1600 रुपये प्रति पेटी सेब बिक रहा है।
यहां होती है अनार की खेती
जिला कुल्लू के गड़सा, हुरला, थरास, भुंतर, खराहल, बंजार, लगघाटी, अरछनडी, नग्गर, सरसई, जाणा, सैंज आदि क्षेत्रों में अनार के बगीचे हैं। यहां काफी संख्या में अनार निकलता है।
लगातार व्यापारी कुल्लू आ रहे हैं। भुंतर, बंदरोल मंडी में लगातार अनार आ रहा है। इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। -शगुन सूद, सचिव एपीएमसी कुल्लू-लाहुल।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।