Mandi Accident: नाना के घर रहती थी अनु, स्कूल से 20 मीटर दूर हादसा; टैंपो से टक्कर के बाद पैरापिट से टकराया सिर
मंडी के जोगेंद्रनगर में स्कूल से मात्र 20 मीटर दूर एक 17 वर्षीय छात्रा अनु की सड़क हादसे में मौत हो गई। टेंपो की टक्कर के बाद वह पैरापिट से टकराई, जिस ...और पढ़ें
HighLights
जोगेंद्रनगर में स्कूल के पास छात्रा की मौत।
टेंपो की टक्कर से पैरापिट से टकराई अनु।
17 वर्षीय अनु 11वीं कक्षा की छात्रा थी।
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के जोगेंद्रनगर क्षेत्र में स्कूल से 20 मीटर की दूरी पर छात्रा हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे ने सबको झकझोर दिया है। मंडी-पठानकोट हाईवे पर एहजू में टैंपों की टक्कर के बाद छात्रा पैरापिट से टकराई थी। बताया जा रहा है कि छात्रा का सिर सीधे पैरापिट से टकराया था, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
17 वर्षीय अनु पुत्री पुन्नू राम निवासी झिकली भेठ बैजनाथ अपने नाना के घर मचकेहड़ में रहती थी। वह एहजू विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। रोज की तरह अनु वहीं से एहजू स्थित स्कूल के लिए जा रही थी।
स्कूल से मात्र 20 से 25 मीटर की दूरी पर जब वह पैदल जा रही थी तो पीछे से आ रहे टैंपों ने उसे टक्कर लगने के बाद वह सीधे सड़क किनारे बने पैरापिट से टकराई।
7 साल की उम्र से नाना के पास रहती थी अनु
अनु के पिता पुन्नू राम पालमपुर कृषि विवि में आउटसोर्स पर काम करते हैं और माता सिमरो देवी गृहणी है। अनु सात साल की उम्र से ही अपने नाना के पास रहती थी। वह ज्यादा बात नहीं करती थी लेकिन पढ़ने और घर के कामों में होशियार थी। अनु की मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
रात को 11 बजे तक की पढ़ाई, सुबह घर का काम
अनु के नाना ने बताया कि वह चुपचाप रहती थी। रात को 11 बजे तक उसने पढ़ाई की और सो गई। सुबह समय पर उठकर खाना बनाया, अपने लिए टिफिन पैक किया, मुझे खाने को दिया और बोला स्कूल जा रही हूं, लेकिन कुछ ही देर बाद उनको हादसे की सूचना मिली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।