Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: HRTC में कब शामिल होंगी 297 इलेक्ट्रिक बसें? हो गया तय, खास रंग देगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 05 Nov 2025 06:14 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) जल्द ही 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करेगा। हरे रंग की ये बसें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। ट्रायल के लिए 4 बसें मंगाई गई हैं, जिन्हें पहाड़ी और मैदानी इलाकों में चलाया जाएगा। पहले चरण में 50 बसें आएंगी, जो लोकल और लंबे रूटों पर चलेंगी। इन बसों के आने से पुरानी बसें हटाई जाएंगी।

    Hero Image

    हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में जल्द 297 ई बसें शामिल होंगी। प्रतीकात्मक

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 297 नई ई बसें शामिल होने जा रही हैं। ये बसें हरे रंग की होंगी, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। एचआरटीसी की तकनीकी टीम बसों का निरीक्षण करने के लिए बेंगलुरू गई थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीम ने बसों की जांच की है। टेंडर के अनुरूप जो खामियां थी उसे दूर करने को कहा गया है। 

    4 बसें लाई जाएंगी पहाड़ में ट्रायल के लिए 

    एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि इसी महीने 4 ई बसें ट्रायल के लिए कंपनी भेजेगी। इन बसों को पहाड़ी व मैदानी दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा। ट्रायल में इनकी माइलेज देखी जाएगी। इसमें किसी तरह की कोई शिकायत तो नहीं आ रही है इसे जांचा जाएगा। 

    जल्द निगम के बेड़े में शामिल होंगी 50 बसें

    नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में ये बसें निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। निगम प्रबंधन का कहना है कि 50 बसें पहले चरण में आएंगी। 

    लोकल सहित लंबे रूट पर भी चलेंगी बसें

    लंबे रूटों के अलावा लोकल रूटों पर इन बसों को चलाया जाएगा। प्रत्येक बस का 200 किलोमीटर आना-जाना रहेगा। इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

    पुरानी बसें हटाई जाएंगी

    इन बसों के आने से एचआरटीसी के बेड़े से कुछ पुरानी बसें हटाई जाएंगी। पुरानी बसें अकसर सड़क पर खराब हो रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

    412 करोड़ से हो रही खरीद

    निगम प्रबंधन 412 करोड़ रुपये की लागत से इन बसों को खरीद रहा है। फरवरी अंत तक सभी 297 बसें हिमाचल पहुंच जाएंगी। 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस एक साल से बिना संगठन, दिल्ली तक हुई कई बैठकें रही बेनतीजा; पंचायत चुनाव से पहले क्या है तैयारी? 

    लग्जरी बसों की तरह होगा रंग

    निगम के बेड़े में शामिल लग्जरी हरी बसों की तरह ही इनका रंग होगा। अभी जो ई बसें हैं, वह नीले रंग की है। अब जो नई बसें आएगी वह हरे रंग की होंगी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के सरकारी स्कूल में बच्चे की पिटाई, टीचर ने फोन कर बताया चांटा मारने से लग गई; सहपाठी बोले- लोहे की स्केल से मारा