Himachal News: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 511 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, एक हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई जिसमें 16296 उम्मीदवार शामिल हुए। उपस्थिति 96% रही। मंडी और कांगड़ा जिल ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में रविवार को पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 16296 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, जिसमें से इस बार केवल 511 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से मिली जानकारी इस बार परीक्षा केंद्रों में 96 प्रतिशत उपस्थिति रही।
पहली बार प्रदेश के सिर्फ पांच जिलों में ही पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और बिलासपुर जिला शामिल थे। मंडी के जिला के परीक्षा केंद्र मंडी शहर के अतिरिक्त सुंदरनगर और बल्ह में भी स्थापित किए गए थे। जबकि कांगड़ा जिला में कांगड़ा, धर्मशाला और पालमपुर में अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
अन्य तीन जिलों में सिर्फ जिला मुख्यालय पर ही परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पुलिस भर्ती के लिए शिमला जिला में भी सिर्फ शिमला शहर में ही परीक्षा केंद्र रखा गया था। कड़ी पाबंदी के बीच पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हुई। सुबह 10 बजे तक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना शुरू हो गए थे।
प्रदेश सरकार 1088 पुलिस जवानों के पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया हो रही है। 708 पद पुरुषों के लिए और 380 पद महिला कांस्टेबल के लिए हैं।
इस पुलिस भर्ती के लिए एक लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था, लेकिन बहुत सारे ग्राउंड परीक्षा में के लिए भी नहीं आए। ग्राउंड परीक्षा में 16296 अभ्यर्थी ही सफल हुए थे। लिखित परीक्षा सुबह 11 से शुरू होकर दोपहर बाद एक बजे तक चली। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के माध्यम से इसकी जानकारी दे दी गई थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।