स्वतंत्रता दिवस पर शिमला की पंचायतों में अमृत सरोवर पर फहराया जाएगा तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर इस वर्ष पंचायत घर के बजाय अमृत सरोवर पर तिरंगा फहराया जाएगा। सरकार ने एक सरोवर एक संकल्प अभियान के तहत यह निर्णय लिया है। शिमला जिले में पद्म पुरस्कार विजेता या सबसे वरिष्ठ नागरिक ध्वजारोहण करेंगे। अमृत सरोवरों के संरक्षण और जल संचयन पर जोर दिया जा रहा है साथ ही सफाई और पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, शिमला। स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत घर में नहीं बल्कि अमृत सरोवर पर तिरंगा फहराया जाएगा। एक सरोवर एक संकल्प अभियान के तहत भारी सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह निर्णय लिया गया है।
इस बारे में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को आदेश जारी कर दिए गए है। इस मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ पंचायत सचिव एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस संबंध में सभी पंचायतों को समय रहते तैयारियां करने के आदेश जारी कर दिए है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए यहां झंडारोहण स्थल भी तैयार किए गए हैं।
जश्न-ए-आजादी पर ग्रामीणों को अमृत सरोवरों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा। अमृत सरोवरों में सालभर जल की उपलब्धता बनी रहे, इसके इंतजाम भी किए जा रहे हैं। इन्हें मुख्यत वर्षा जल संचयन कर भरा जाएगा। इस मौके पर यहां पर सफाई अभियान, पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। सरोवर में गांव की नालियों का पानी न जाए, यह सुनिश्चित किया जाएगा। इसे वर्षा जल से भरना होगा, जिसके लिए समुचित इनलेट की व्यवस्था की जाएगी।
शिमला जिला में कुल 412 पंचायते है। इन पंचायतों में अगर कोई पदम पुरस्कार विजेता है तो फिर उसके द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। अगर कोई पदम पुरस्कार विजेता नहीं है, तो फिर स्वतंत्रता सेनानी या फिर पंचायत के सबसे वरिष्ठ व्यक्ति की तरफ से ध्वजारोहण किया जाएगा।
बता दें कि शिमला जिला में अमृत सरोवर मिशन के तहत 200 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। है। इसके अलावा 100 अन्य अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। जिन पंचायतों में अमृत सरोवर नहीं बने है। वहां पर भी जल स्त्रोतों के किनारे तिरंग फहरया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।