Himachal News: 'आपदा राहत कार्यों पर राजनीति ना करे', प्रतिभा सिंह बोलीं- लोगों के बीच झूठ फैला रही भाजपा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा से आपदा राहत कार्यों पर राजनीति न करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन से राज्य को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब देने और लोगों को सचेत करने का आग्रह किया। प्रतिभा सिंह ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा से आपदा राहत कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति न करने को कहा हैं। प्रेस को जारी बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्य में भारी बारिश व भूस्खलन से जानमाल का बहुत नुकसान हो रहा हैं।
राज्य की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ा हैं। किसानों, बागवानों की फसलें बर्बाद हो गई है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आपदा राहत को लेकर भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने व भाजपा के किसी भी झूठे प्रचार से लोगों को सचेत करने को भी कहा हैं।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल व बिजली आपूर्ति की बहाली कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की भी हर प्रकार से मदद के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह बचनबद्ध हैं।
उन्होंने आपदा के इस समय में जन सहयोग का आग्रह करते हुए सभी से राहत कोष में अंशदान देने व प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद का आह्वान किया हैं। प्रतिभा सिंह ने उन राज्यों का भी आभार व्यक्त किया है जो इस समय प्रदेश की किसी न किसी तरह आर्थिक व अन्य सामान की मदद कर रहें हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।