Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के 12 निगमों और बोर्डों को 6454 करोड़ रुपये का घाटा, कैग रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 05:40 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के 12 निगमों और बोर्डों को कुल 6454.47 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। सबसे अधिक घाटा राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड को हुआ है जो 3246.97 करोड़ रुपये है। राज्य पथ परिवहन निगम को 1966.13 करोड़ और वित्त निगम को 180.97 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह जानकारी कैग की 2023-24 की रिपोर्ट में सामने आई है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (जागरण फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के 12 निगम एवं बोर्ड इस समय 6454.47 करोड़ रुपए के घाटे में समय घाटे में चल रहे हैं। इसमें सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड का घाटा 3246.97 करोड़ करोड़ रुपए पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अतिरिक्त राज्य पथ परिवहन निगम को 1966.13 करोड़ रुपए व वित्त निगम को 180.97 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया गया है। इसका खुलासा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वर्ष, 2023-24 की नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में हुआ है।

    किस निगम-बोर्ड को कितना घाटा

    • निगम-बोर्ड, कितना घाटा
    • वित्त निगम, 180.97 करोड़
    • बिजली बोर्ड लिमिटेड, 3246.97 करोड़
    • राज्य पथ परिवहन निगम, 1966.13 करोड़
    • एचपीएमसी, 91.20 करोड़
    • एग्रो इंडस्ट्रीज निगम, 10.86 करोड़
    • वन निगम, 110.42 करोड़
    • पॉवर ट्रांसमिशन निगम, 105.13 करोड़
    • पर्यटन विकास निगम, 36.28 करोड़
    • हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम, 12.42 करोड़
    • अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, 5.74 करोड़
    • राज्य ऊर्जा निगम, 688.32 करोड़
    • श्री नयना देवी व श्री आनंदपुर साहिब निगम, 0.03 करोड़

    comedy show banner
    comedy show banner