Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल BJP अध्यक्ष के भाई की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, महिला कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, भाजपा नेत्रियों से पूछे सवाल

    By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 11 Oct 2025 04:04 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष के भाई की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। महिला कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने भाजपा नेत्रियों से भी इस मामले पर जवाब मांगा है।

    Hero Image

    युवती से दुष्कर्म मामले में भाई की गिरफ्तारी पर महिला कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल से इस्तीफा मांगा है।प्रतीकात्मक फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई राम कुमार बिंदल की दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही पीड़ित युवती को सरकारी सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग उठाई गई है। महिला कांग्रेस ने कहा कि पार्टी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करती है, ताकि दोषियों को सख्त सजा मिले।

    भाजपा नेत्रियों की चुप्पी पर उठाए सवाल

    महिला कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं और नेत्रियों की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा केवल नारे देने तक सीमित है, जबकि वास्तविकता में यह पार्टी महिला विरोधी सोच रखती है। जिस तरह सोलन में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, उसने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का बड़ा भाई आईसीयू में भर्ती, बुजुर्ग पर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप

    उन्होंने कहा कि भाजपा इस गंभीर घटना पर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन महिला कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। हम पीड़ित युवती को न्याय दिलाने के लिए उसके साथ हैं।

    युवती को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए

    सरकार से मांग करते हैं कि युवती को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए, क्योंकि यह हाई प्रोफाइल मामला है और पीड़िता की जान को खतरा हो सकता है। उनका कहना है कि यह घटना न केवल शर्मनाक है, बल्कि भाजपा की असली मानसिकता को उजागर करती है। यदि भाजपा में जरा भी नैतिकता बची है तो राजीव बिंदल को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें: कुल्लू दुष्कर्म मामले में आरोपितों पर लटकरी गिरफ्तारी की तलवार, पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने की जांच भी शुरू