Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal: दिवाली पर लग्जरी बसों का अवैध संचालन, 4 से 5 हजार रुपये तक किराया वसूल रहे ऑपरेटर, डिप्टी सीएम का संज्ञान

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 18 Oct 2025 04:42 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में दिवाली के दौरान लग्जरी बसों का अवैध संचालन हो रहा है, जिसमें ऑपरेटर 4 से 5 हजार रुपये तक किराया वसूल रहे हैं। डिप्टी सीएम ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग को अवैध बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और उनसे अधिक किराया न वसूला जाए।

    Hero Image

    दिवाली पर अवैध रूप से निजी लग्जरी बसों का संचालन हो रहा है। प्रतीकात्मक फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। दिवाली के मौके पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई हैं। इसका मकसद यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है। अन्य राज्यों से दिवाली पर लग्जरी बसों का अवैध संचालन हो रहा है। संचालन के साथ इसमें यात्रियों से भी भारी भरकम किराया वसूला जा रहा है। इससे एचआरटीसी को भी नुकसान हो रहा है। 

    लांग रूट पर सेवाएं दे रहे एचआरटीसी के चालक परिचालकों ने स्वयं इस बात का अनुभव व सर्वे किया है। दिल्ली से मनाली, शिमला, धर्मशाला जैसे हिमाचल के प्रमुख स्थलों के लिए चल रही अवैध लग्जरी बसों में यात्रियों से 4000 से 4500 रुपये तक का मनमाना किराया वसूला जा रहा है, जो सामान्य दर से कई गुना अधिक है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपमुख्यमंत्री से की शिकायत

    हिमाचल पथ परिवहन मजदूर संघ ने इसको लेकर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व परिवहन निदेशक नीरज कुमार को शिकायत भेजी है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कई निजी लग्जरी बसें जनता की मजबूरी का नाजायज फायदा उठाते हुए नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम संचालन कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन का इस पर कोई अंकुश नहीं है। 

    बसों की जांच के आदेश

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विभाग को निर्देश दिए बसों की जांच की जाए। यदि कोई ज्यादा किराया वसूल रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। सभी आरटीओ ने इसके बाद निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    निगम व परिवहन विभाग भी चुप्पी साधे हुए

    हिमाचल पथ परिवहन मजदूर संघ के महासचिव एवं लांग रूट बस चालक हरीश पराशर ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम और परिवहन विभाग भी निजी बसों के अवैध संचालन पर चुप्पी साधे हुए है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। ऐसा प्रतीत होता है कि निगम गहरी नींद में है या फिर मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने कह कि दिवाली के नाम पर जनता से की जा रही यह खुली लूट बंद होनी चाहिए। तुरंत विशेष बसें चलाकर जनता को राहत देनी चाहिए और अवैध ऑपरेटरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर प्रशासन नहीं जागा तो जनता को सडक़ पर उतरकर विरोध करना पड़ेगा।

    परिवहन विभाग करे कार्रवाई, किराया नियंत्रण के लिए हेल्पलाइन किया जाए जारी

    संघ ने परिवहन विभाग तत्काल अवैध बस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त एचआरटीसी विशेष पर्व कालीन बस सेवा चलाकर जनता को राहत दे। सरकार को परिवहन विभाग और आरटीओ को संवेदनशीलता से मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए। पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से दिल्ली और हिमाचल के प्रमुख बस स्टैंडों पर निगरानी बढ़ाएं। किराया नियंत्रण के लिए हेल्पलाइन और वेबसाइट पर रेट चार्ट जारी किया जाए।

    यह भी पढ़ें: Himachal: दिवाली के दिन भी लंबे रूट पर दौड़ेंगी HRTC बसें, लोकल पर रहेगा असर; वापसी के लिए भी बनाया प्लान 

    यह भी पढ़ें: Himachal: मुख्यमंत्री ने बताया कांग्रेस को कब मिलेगा नया अध्यक्ष, पेंशनरों को महंगाई भत्ता, दिवाली पर की खास अपील