Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: 'सभी धर्मों का सम्मान, कानून हाथ में नहीं लेने देंगे', संजौली मस्जिद विवाद पर बोले सीएम सुक्खू

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 10:39 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली अवैध मस्जिद विवाद पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है लेकिन प्रदर्शन के नाम पर किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और कानून अपना काम कर रहा है।

    Hero Image
    Himachal News: संजौली मस्जिद विवाद पर क्या बोले सीएम सुक्खू।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है साथ ही प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली अवैध मस्जिद को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। अब इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म के लोगों का सम्मान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी लोग कानून से बंधे हुए हैं , मगर प्रदेश में प्रदर्शन के नाम पर किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मस्जिद विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म के लोगों का सम्मान है. यह स्थिति किन कारणों के चलते बनी इसको लेकर जांच की जा रही है। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ने भी इस बारे में अपना वक्तव्य सदन में दिया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आने वाला हर व्यक्ति और हिमाचल प्रदेश का नागरिक सभी कानून से बंधे हुए हैं। मामले पर शांतिप्रिय प्रदर्शन का सम्मान है लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिमला विधानसभा परिसर में राज्य परिवहन निगम के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की शुरुआत के समय कहीं। उन्होंने कहा कि तकनीक का प्रयोग करके एचआरटीसी को समृद्ध बनाने के प्रयास सरकार लगातार कर रही है. इसी कड़ी में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की आज शुरूआत की जा रही है। देश भर में राज्य परिवहन निगम पहली ऐसी एजेंसी है जो इसका इस्तेमाल करेगी।