Himachal Panchayat Chunav: हिमाचल में कब होंगे पंचायत चुनाव? मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में स्पष्ट कर दी स्थिति
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर होंगे और सरकार चुनाव आयोग को पूरा सहयोग देगी। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्टीकरण एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जिससे चुनावों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में मीडिया से बात करते हुए।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। शिमला में मीडिया के सवाल पर सीएम सुक्खू ने कहा कि चुनाव करवाने की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव समय पर करवाए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश में अभी डिजास्टर एक्ट लगा है। सरकार का दायित्व बनता है सबसे पहले आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई जाए। पंचायतों की सड़कों को खोला जाए। जैसे ही सभी पंचायतों की सड़कें खुलेंगी, चुनाव करवाए जाएंगे।
आपदा प्रभावितों को घर निर्माण के लिए देंगे राशि
10 नवंबर को मंडी में कार्यक्रम का आयोजन कर आपदा प्रभावित परिवारों को घर निर्माण के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। पहली किस्त के तौर पर चार लाख रुपये दिए जाएंगे। आवास निर्माण के लिए सरकार की ओर से 7 लाख रुपये दिए जाएंगे।
कांग्रेस संगठन का गठन जल्द
कांग्रेस संगठन के गठन पर भी सीएम सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी। मीडिया के सवाल पर कि एक साल से कांग्रेस प्रदेश में बिना संगठन के है। इस पर सीएम ने कहा कि पांच से छह दिन सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जल्द ही कांग्रेस संगठन का गठन कर दिया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।